पूर्व राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड में मिली वाई श्रेणी सुरक्षा

Share your love

देहरादून:

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड में आते ही वाई श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है

महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद से त्यागपत्र देने के बाद कोश्यारी दून आ गए हैं। वह डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास में रह रहे हैं। उनके उत्तराखंड लौटने के बाद गृह विभाग ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है।

 

उन्हें यह सुरक्षा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदान की गई है। इस संबंध में विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्रियों को वाई श्रेणी की सुरक्षा की सुविधा मिली हुई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.