भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने लाखामंडल में लोगों की परेशानियां गिनाई, राज्य मंत्री ने जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन !

Share your love

राज्य मंत्री जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा और आयोग सदस्य सुरेंद्र सिंह राणा ने लाखामंडल शिव मंदिर में दर्शन किए जहां ग्राम वासियों ने उनका स्वागत किया वही उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और जल अभिषेक किया।

इस दौरान ग्राम वासियों ने क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत करवाया, जिसमें महिला हॉस्पिटल की समस्या भी शामिल है। भाजपा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने बताया कि महिलाओं को डिलीवरी के समय दिक्कतें होती हैं।

राज्य मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान बिना भट्ट ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर मंदिर पुजारी सुरेश शर्मा, पंडित तजीराम, पंडित महिमा नंद, पंडित नरेश बहुगुणा, केशवराम शर्मा, कृपाराम भट्ट, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ग्राम प्रधान बिना भट्ट ओम प्रकाश, बिपलब सरकार, आश्रम संतराम शर्मा आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.