देहरादून : सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे है। यही कारण है की वे प्रदेश की जनता के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तत्पर हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विदेश मंत्री, भारत सरकार डाॅ एस जयशंकर ने पत्र लिखा। जिसमे उन्होंने बताया है कि नाइजीरिया में फंसे उत्तराखण्ड के दो लोगों सहित सभी भारतीयों को हर सम्भव सहायता दी जाएगी। इसके लिये अबुजा स्थित हाईकमीशन नाइजीरिया सरकार के संबंधित अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में है। भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित किया जाएगा।
गौरतलब है कि नाइजीरिया में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी में सहायता के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
