आखिरकार लंबी जद्दोजहद के बाद पुलिस प्रशासन अंकिता के अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों को मनाने में कामयाब हो पाया है
जिला अधिकारी जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के आश्वासन के पश्चात अंकिता भंडारी के माता पिता अंतिम संस्कार के लिए मान गए अभी-अभी लगभग 5:45 पर एंबुलेंस के माध्यम से एनआईटी के नजदीक घाट पर अंकिता को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया जहां अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार पुलिस सुरक्षा में किया गया

आपको बता दें श्रीनगर मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में अंकिता भंडारी का शव कल शाम से रखा गया था आज सुबह 8:00 बजे अंकिता का अंतिम संस्कार किया जाना था लेकिन अचानक अंकिता के परिजन पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आने तक अंकिता का अंतिम संस्कार करने से मना करने लगे इस बीच मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने लगी और भीड़ ने देखते देखते nh-58 पूरा जाम कर दिया जिसके बात लगभग 5 घंटे से अधिक समय तक कोई किलोमीटर जाम दोनों तरफ लग गया था अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अंकिता भंडारी को ले जाने के बाद अब भीड़ भी चटनी शुरू हो गई है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
