शर्मनाक: एक बार फिर नहर में मिला नवजात का शव…

Share your love

रामनगर: एक बार फिर उत्तराखंड में एक शर्मनाक हरकत सामने आई है, जहां एक बार फिर रिश्तों को कलंकित किया गया है।

नैनीताल में रामनगर की सिंचाई नहर में आज दोपहर एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात के शव को देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार, नवजात को डिलीवरी के तुंरत बाद ही नहर में फेंका गया था। उसकी नाल भी नहीं कटी हुई थी। लोगों ने जब देखा कि कुत्ते नवजात के शव को खा रहे हैं तो तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सचूना मिलते ही महिला दारोगा सिमरन वहां पहुंचीं और जांच शुरू की। उन्होने कहा कि इस तरह से नवजातों का सड़कों पर मिलना गंभीर विषय है। इसकी जांच की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *