शहीद के घर पंहुचे शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पाण्डे, बोले शहीद जवान देव बहादुर के नाम पर रखा जाएगा प्राइमरी स्कूल का नाम…

Share your love

किच्छा: देश की सेवा करते करते शहीद हुए जवान देव बहादुर के घर पर आज सूबे के शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पाण्डे एवं पूर्व सांसद बलराज पासी ने पहुचकर शहीद जवान के परिजनों से मुलाकात ढांढस बधाते हुए परिजनों का साहस बढाया।

इस दौरान प्रदेश के शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पाण्डे ने घोषणा करते हुए कहा कि ग्राम गौरीकला मे मौजूद प्राइमरी स्कूल को शहीद जवान देव बहादुर के नाम पर रखा जाएगा। वही भाजपा नेता अजय तिवारी ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डे को बताया कि क्षेत्र के युवाओं की मांग है कि एक मिनी स्टेडियम बनवाकर शहीद के नाम पर रख जाए। जिसके उपरांत कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डे ने किच्छा एसडीएम विवेक प्रकाश से वार्ता कर जल्द से जल्द मिनी स्टेडियम के लिए जगह कर सूचना देने के निर्देश दिये।

कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डे व पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि शहीद देव बहादुर की शहादत को कभी भी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहीद देव बहादुर पूरे देश की यादों मे हमेशा अमर रहेंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश भाटिया, संदीप तिवारी, सर्जन यादव,अशोक यादव,रोहित चौहान, विकास तिवारी, शुभम ठाकुर, कृष्ण बहादुर ,चंद्रशेखर, चंदन वर्मा,चंद्रपाल एवं अन्य लोगों ने शहीद के घर पहुचकर शोक व्यक्त किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *