ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान दून पुलिस ने फ्लैशलाइट व हूटर लगाकर रौब दिखाने वाले व्यक्ति की उतारी खुमारी !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग तथा सत्यापन अभियान चलाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में आज कोतवाली मसूरी क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान के दौरान लायब्रेरी चौक पर एक काली फिल्म लगी सियाज कार वाहन संख्या RJ-45-CV-6666 केम्पटी रोड से मसूरी की तरफ कार में फ्लैशलाइट जलाती हुई आई जिस पर लाल नीली बत्ती और हूटर लगा हुआ था। उक्त वाहन को रोका गया तो चालक द्वारा खुद को केंद्रीय मंत्रालय का ऑफिसर बताते हुए पुलिसकर्मियों को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास किया । पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने एवं मौके पर चालक से वाहन के प्रपत्र एवं चालक अनुज्ञप्ति प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन चालक द्वारा कोई मूल दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। इसके अतिरिक्त चालक चप्पल पहनकर वाहन चला रहा था और वाहन पर काले शीशे भी लगे हुए थे । पूछताछ करने पर चालक द्वारा बताया गया कि वह वर्तमान में एक केंद्रीय मंत्रालय में कार्यरत है।
उसने जाम और टोल टैक्स से बचने के लिए तथा मार्गों पर वी आई पी ट्रीटमेंट का उपभोग करने के लिए अपने वाहन पर लाल नीली फ्लैशलाइट और हूटर का प्रयोग किया था। मौके पर वाहन से फ्लैशलाइट व हूटर को निकलवा कर वाहन को सीज किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.