पुराने लेन-देन के विवाद के चलते युवक पर जानलेवा करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने भेजा सलाख़ों के पीछे!

संवाददाता: करन सहगल

दिनांक 24/09/2025 को अमान चौधरी द्वारा थाना राजपुर लिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से वाटिका सोसायटी, मसूरी रोड के पास अज्ञात कार सवार व्यक्तियों द्वारा उसे जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल से फायर करने के बारे में अवगत कराया गया जिसके आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया…

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के आधार पर पर थाना राजपुर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा टीमों द्वारा घटनास्थल तथा उसके आस- पास मसूरी रोड, सिनोला रोड, मसूरी डायवर्जन, कैनाल रोड आदि जगह पर लगे लगभग 250 सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण तथा अध्ययन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी व मुखबिर की सूचना पर दिनांक – 26/09/25 को बड़ा मोड ओल्ड मसूरी रोड के पास से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों आसिफ कुरैशी उर्फ आशु पुत्र रिजवान कुरैशी निवासी शालीमार होटल वाली गली, नया नगर मस्जिद के सामने, इनामुला बिल्डिंग के पास, देहरादून, शुभम सती पुत्र शंभू प्रसाद सती निवासी चमोली,हाल पता अमन विहार, थाना रायपुर, जनपद देहरादून तथा शाहरुख हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन निवासी मानसिंह वाला शिव मंदिर के पास, थाना डालनवाला देहरादून को घटना में प्रयुक्त पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा वरना गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया…

अभियुक्तों से पूछताछ में घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त मौ0 सोहेल का नाम प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं…

अभियुक्त आसिफ कुरैशी से पूछताछ में पुलिस टीम को जानकारी मिल कि लगभग 01 वर्ष पूर्व अभियुक्त द्वारा वादी अमान चौधरी को 15.35 लाख रुपए उधार दिए गए थे, परन्तु कई बार वापस मांगने पर भी अमान चौधरी द्वारा अभियुक्त के पैसे नहीं लौटाए समय पर पैसे ना मिलने के कारण अभियुक्त की बहन की शादी टूट गई। इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया….

अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में थाना राजपुर से थानाध्यक्ष राजपुर उपनिरीक्षक शैंकी कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजेंद्र कुमाई, चौकी प्रभारी कुठाल गेट उपनिरीक्षक नरेंद्र कोटियाल ,उपनिरीक्ष उपनिरीक्षक बलबीर सिंह, हैड कॉन्स्टेबल दर्शन देवली तथा कॉन्स्टेबल सत्येंद्र शामिल थे….

इसके साथ ही एसओजी टीम से प्रभारी एसओजी निरीक्षक मुकेश त्यागी,कॉन्स्टेबल ललित कुमार, कॉन्स्टेबल अमित कुमार, कॉन्स्टेबल पंकज, कॉन्स्टेबल विपिन तथा कॉन्स्टेबल आशीष शर्मा शामिल थे…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.