वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

दिनांक 23/02/2026 को हरी सिंह निवासी संगम विहार देहरादून की एक ई- एफआईआर अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी स्कूटी Uk07AJ9904 को चोरी किये जाने सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर प्राप्त हुई, जिस पर कोतवाली पटेलनगर पर बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये घटना में शामिल अभियुक्त वसीम अली पुत्र फरमान अली को आर्मी ग्राउण्ड पटेलनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी की गई सफेद रंग की स्कूटी बरामद की गई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.