प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर दून पुलिस अलर्ट, चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर दून पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस दिन-रात मुस्तैदी से काम कर रही है।

14 अप्रैल को प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर दून पुलिस ने सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। कार्यक्रम स्थल से लेकर पूरे वीवीआईपी रूट तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।एसएसपी देहरादून खुद ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं और अधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे हैं।जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती चेकपोस्टों और आंतरिक मार्गों पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है।चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें थाने लाकर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पूरे जनपद में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है।वहीं, वीवीआईपी रूट से सटे जंगलों में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके कुल मिलाकर, वीवीआईपी कार्यक्रम को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए दून पुलिस हर स्तर पर पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.