सीएम धामी के निर्देशों पर “ऑपरेशन कालनेमि” को साकार करती दून पुलिस, आज भी 23 ढोंगी बाबा किए गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

सीएम धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में धर्म की आड़ में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करने वाले, भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत उनके साथ धोखाधडी करने वाले ढोंगियों एवं विरूद्व कठोर कार्रवाई करने हेतु “ऑपरेशन कालनेमि” प्रारम्भ किया गया है।

निर्देशों का पालन करते हुए एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों को चिन्हित करने एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए हैंl

निर्देशों का पालन करते हुए आज दिनांक 12-07-2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए साधु-संतों के भेष में घूम रहे 23 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है l

गिरफ्तार हुए सभी 23 ढोंगी बाबा 10 अन्य राज्यों के रहने वाले हैंl


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.