व्हाट्सएप ग्रुप में हुए विवाद के चलते युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले 05 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है।दिनांक 27-04-2026 को वादी श्री दीपक कुमार पुत्र श्री विनोद कुमार निवासी लुनिया मोहल्ला, देहरादून द्वारा कोतवाली सहसपुर में लिखित तहरीर दी गई।

तहरीर में बताया गया कि 26-04-2026 की सायं उनके भाई मनीष अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान लांघा रोड, शीतला नदी पुल के पास मनजीत निवासी कोर्ट रोड, विकासनगर तथा उसके साथियों द्वारा उनकी कार को रोक लिया गया।अभियुक्तों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर मनीष व उसके साथियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान राहुल के सिर पर चाकू से वार किया गया, जिससे मनीष, दीपक सिंह व राहुल को गंभीर चोटें आईं।प्रकरण के आधार पर कोतवाली सहसपुर में मु0अ0सं0 88/26, धारा 109/191(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस टीम को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से अभियुक्तों की तलाश की गई।लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 28-04-2026 को सहसपुर बाजार से मेन हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल के पास से 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सूरज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया।पूछताछ में सामने आया कि सभी अभियुक्त पूर्व में आपस में मित्र थे और एक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य थे। ग्रुप में विवाद और आपसी कहासुनी के बाद वे दो गुटों में बंट गए थे तथा एक-दूसरे को धमकी भरे संदेश भेज रहे थे। इसी रंजिश के चलते उन्होंने घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:मनजीत सिंह (36 वर्ष), निवासी हर्बटपुर, विकासनगर, देहरादूनपीयूष (19 वर्ष), निवासी पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेशविकास उर्फ विक्की (21 वर्ष), निवासी पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेशसूरज (19 वर्ष), निवासी वाल्मीकि बस्ती, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेशअर्जुन सिंह (19 वर्ष), निवासी गोमतीपुर ग्रांट, हरिद्वार

पुलिस टीम:निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सहसपुरव0उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगीउ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी धर्मावालाउ0नि0 राजीव धारीवालकांस्टेबल त्रेपन सिंहकांस्टेबल विकास त्यागीकांस्टेबल संदीप कुमारकांस्टेबल शंकर सिंहकांस्टेबल नीरज कुमारकांस्टेबल आशीष शर्मा (एसओजी)


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.