दून पुलिस ने राजधानी स्थित स्पा सेंटरों के विरुद्ध चलाया आकस्मिक चैकिंग अभियान, 25 सेंटरों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही!

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज दिनाँक 01/03/2025 को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई।

चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा कुल 147 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चैकिंग करते हुए वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों, आने जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई, इस दौरान सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजो को अद्यावधिक रखने, स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की हिदायत दी गई। इस दौरान स्पा सेंटर में अनियमितता पाए जाने पर 15 स्पा सेंटरों के 81 पुलिस एक्ट में तथा 10 स्पा सेंटर का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.