खाई में गिरे छात्र के लिए देवदूत बनी दून पुलिस, थाना प्रेमनगर पुलिस की तत्परता के चलते बची छात्र की जान!

Share your love

संवाददाता :करन सहगल

आज दिनांक 06/05/2025 को थाना प्रेमनगर पुलिस को एक कॉलेज के छात्र द्वारा बिधौली प्रेमनगर स्थित ‘सुसाइड पॉइंट’ से लगभग 600 मीटर गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने की सूचना प्राप्त हुई l

सूचना के आधार पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया। मौके पर गहरी खाई, घने जंगल, वर्षा और अंधकार के कारण रेस्क्यू कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा।

छात्र के पास मोबाइल फोन सक्रिय होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से संभावित स्थान का पता लगाया गया।सर्च अभियान के दौरान उक्त छात्र के खाई के मध्य एक पेड़ की डालियों के बीच फंसा हुआ पाया गया, जहाँ से उसका नीचे गिरना निश्चित रूप से जानलेवा हो सकता था।

प्रेमनगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए (SDRF) की सहायता ली गई, साथ ही समन्वित प्रयासों एवं जोखिम भरे वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से उक्त छात्र को खाई से सुरक्षित निकालकर चिकित्सकीय परीक्षण हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.