खनन गतिविधियों को लेकर डीएम सो‌‌‌‌निका सख्त, देर रात किया औचक निरीक्षण !

Share your love

देहरादून :- जनपद देहरादून  में अवैध खनन की बढ़ती शिकायतों शिकायतों को लेकर डीएम सोनिका ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में उन्होंने कल देर रात विकासनगर तहसील में औचक निरीक्षण किया और खनन की गतिविधियों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने विकासनगर क्षेत्र में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अवैध खनन की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए के खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नियम के विपरीत खनन ना हो इसका विशेष ध्यान रखने के साथ ही यदि कहीं अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो उस पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

साथ ही रात्रि में नदियों से अवैध खनन न हो इसके लिए निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस दौरान लांघा, ढकरानी, ढालीपुर, कुल्हाल आदि जगहों का निरीक्षण किया। साथ ही वाहनों में जा रहे सामग्री का धर्म कांटे का भी औचक निरीक्षण कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट, तहसीलदार चमन सिंह, खनन अधिकारी सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.