जिला पूर्ति विभाग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ…

Share your love

रुद्रपुर: भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्ति विभाग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवतार बिष्ट ने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति की जांच की मांग की।

उधम सिंह नगर जनपद में आंदोलन कर रहे सरकारी सस्ता गल्ला संचालकों का साफ तौर पर कहना है कि जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि सड़े गले अनाज को जनता में वितरण किया जाए, जिसको मना करने पर सरकारी सस्ता गल्ला संचालकों के खिलाफ दुकान निरस्त करने तक की कार्यवाही विभाग द्वारा की जा रही है।

वही उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने साफ तौर पर कहा कि जिला पूर्ति विभाग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा है। वही विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की संपत्ति की जांच मुख्यमंत्री द्वारा कराई जानी चाहिए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके प्रदेश में जीरो टॉलरेंस सरकार चल रही है, लेकिन जिला पूर्ति विभाग ही एकमात्र ऐसा विभाग है जिसने कोरोना कॉल जैसे माहौल में भी राशन घोटाला करने वालों का साथ दिया और मिलकर घोटाला करवाया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *