जनपद पिथौरागढ़- बुजुर्ग व्यक्ति के लिए देवदूत बने जवान, 12 किमी पैदल मार्ग से होते हुए पहुँचाया अस्पताल
Share your love
पिथौरागढ़
जनपद पिथौरागढ़- बुजुर्ग व्यक्ति के लिए देवदूत बने जवान, 12 किमी पैदल मार्ग से होते हुए पहुँचाया अस्पताल।
दिनाँक 28 जून 2023 को मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF को सूचना प्राप्त हुई थी कि मुनस्यारी से लगभग 80-85 किमी आगे मिलम में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब हो गया है जिन्हें तत्काल चिकित्सालय पहुँचाया जाना अति आवश्यक है।
बुजुर्ग व्यक्ति का घर, सड़क मार्ग से लगभग 12 किमी पैदल दूरी के अत्यधिक दुर्गम मार्ग पर है। यह क्षेत्र संचार से भी अनाच्छादित है। ऐसे में बुज़ुर्ग के रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता को देखते हुए जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम की सुबह-सुबह ही मांग की कर ली गई थी।
सूचना मिलते ही मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुए पोस्ट अस्कोट, पिथौरागढ़ में SDRF के विशेषज्ञ जवानों की टीम गठित कर तुरंत बुजुर्ग व्यक्ति को लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया तत्पश्चात सेनानायक के निर्देशानुसार SDRF टीम HC नवीन कुंवर के हमराह मय आवश्यक उपकरणों व सैटेलाइट फोन के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक दुर्गम मार्ग पर लगभग 12 किमी की दूरी पैदल तय कर मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग व्यक्ति को यथासंभव प्राथमिक उपचार दिया गया तत्पश्चात बीमार बुजुर्ग को स्ट्रैचर के माध्यम से पैदल मार्ग पर होते हुए देर रात्रि मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया। अत्यधिक विषम परिस्थितियों में मुख्य मार्ग तक पहुँचाये जाने के उपरांत SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, मुनस्यारी पहुँचाकर अग्रिम उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
बुज़ुर्ग व्यक्ति का विवरण:- हयात सिंह, 62 वर्ष, ग्राम बोथी- पिथौरागढ़।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
