देहरादून कप्तान के निर्देशों पर डोईवाला पुलिस का नशा तस्करों पर लगातार प्रहार जारी !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाते हुए मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28/04/2026 को बाल कुआंरी चौक, लालतप्पड़ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की आकस्मिक चेकिंग के दौरान अभियुक्त आनंद राज पुत्र प्रभु दयाल को 01 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-134/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त का विवरणनाम: आनंद राज पुत्र प्रभु दयालपता: केशवपुरी बस्ती, डोईवाला, देहरादूनउम्र: 36 वर्ष

पुलिस टीम

उ0नि0 मनोज कुमारहे0का0 राजीव कुमारका0 सचिन सैनीका0 सत्यवीर सिंहका0 विकास फोर


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.