देहरादून मणीमाई मंदिर के पास 15 बंदर मृत पाए गए वन विभाग में मचा हड़कंप हत्या की आशंका

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून 

डोईवाला, लच्छीवाला वन रेंज के अंतर्गत मणिमाई मंदिर के समीप गुरुवार को 15 बंदर मृत पड़े मिले। बंदरों के मृत मिलने से क्षेत्र में या कि हड़कंप मच गया। वन विभाग ने इस घटना में बंदरों की हत्या की आशंका जाहिर की है।

गुरुवार को बंदरों की मौत की – , सूचना मिलते ही वन विभाग और दोलन हर्रावाला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भी पहुंचे। लच्छीवाला वन रेंजर घनानंद उनियाल ने बताया कि मणिमाई मंदिर के पीछे जो पुराना रास्ता जाता है, उसमें 15 मृत बंदर मिले हैं। इन्हें देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि यह बंदर किसी व्यक्ति घ द्वारा रात को मार कर यहां फेंके गए हैं। यह सभी मृत बंदर एक जगह पर पड़े हुए मिले हैं। इस जगह पर कोई आता-जाता भी नहीं है। बंदरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। साथ ही वन विभाग ने डोईवाला, कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। डोईवाला नगर पालिका को भी पत्र लिखा गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.