सीपीयू रुद्रपुर ने माँ से बिछड़े बच्चों को मिलवाया

Share your love

https://youtu.be/4SgE-7MXdBM

रुद्रपुर: आज लगभग 3:00 बजे एक महिला सीमा W/O बाबूराम निवासी जगतपुरा, रुद्रपुर द्वारा रोते हुये सीपीयू कर्मी कांस्टेबल जगदीश जोशी व कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान को बताया कि उसके बच्चे काफी देर से नहीं मिल रहे हैं। जिनका नाम पवन 11 वर्ष और यस 8 वर्ष है।

ये भी पढ़ें: नशे के बढ़ते कारोबार पर शिकंजा कसा जाएगा: SSP प्रीति प्रियदर्शनी


महिला की समस्या देख बिना समय गवाएं सीपीयू कर्मी महिला को अपने साथ जंबो वाहन में बैठा कर उसके बच्चे ढूंढने के लिए चल दिए। लगभग आधे घंटे तक इधर उधर ढूढने के बाद सीपीयू कर्मियों ने उनके बच्चे खोज निकाले । माँ व बच्चे एक दूसरे को देखकर भावुक हो रोने लगे। महिला द्वारा सीपीयू रुद्रपुर के इस काम की सराहना कर सहृदय धन्यवाद दिया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.