काशीपुर में कोरोना का कहर, पिछले 48 घंटे में 34 कोरोना पॉजिटिव केस

Share your love

रिपोर्ट: रफी खान

काशीपुर: काशीपुर में पिछले 48 घंटे में 34 कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद स्वास्थ महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इसको देखते हुए जहां क्षेत्र में लॉक डाउन लागू कर सख्ती से पालन कराया जा रहा है तो वहीं स्वास्थ्य टीम ने भी नगर क्षेत्र में मोर्चा संभाला हुआ है।

रेपिड एंटीजन टीम द्वारा कंटेनमेंट जोन में किए जा रहे टेस्ट के दौरान आज राधे श्याम कॉलोनी स्थित कंटेनमेंट जोन में 8 लोगों सहित दोपहर 12 बजे तक 15 लोगो में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे समेत प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी बंशीधर तिवारी ने बताया कि काशीपुर में बड़ते एक्टिव केस पर जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है।

जहां कंटेनमेंट जोन में जांच के लिए कुल 5 टीमें लगाई गई हैं। जिसमें 7 डॉक्टर 11 लैब टेक्नीशियन और 30 आशा कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया हैं। जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि काशीपुर में अब तक 2400 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने महामारी से बचने के लिए लोगों को खुद सजग होने के लिए आगे आने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस महकमे ने भी शहर में मोर्चा संभाला हुआ है जहां नगर की सीमाओं पर पुलिस पहरेदारी के तहत तमाम आने जाने वाले लोगों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *