सीएम त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत ने CAA के समर्थन में जनसभा को किया संबाेधित

Share your love



हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के समर्थन में देशव्‍यापी अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा ने एक ओर जहां विपक्ष पर सीएए को लेकर दुष्प्रचार करने और भ्रम फैलाने का आरोप लगया तो दूसरी तरफ लोगों को सीएए के फायदे बताने को लेकर कई कार्यक्रम तय किए हैं।

इसका मोर्चा सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भी संभाला है। इसी के मद्देनजर सीएए को लेकर जनसभा को संबोधित मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज कालाढूंगी पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद सीएम रावत रामलीला मैदान में सीएए के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। एसएसपी सुनील कुमार मीणा सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हैं।


सीएए और एनआरसी को लेकर विपक्ष शुरू से ही हमलावर रहा है। देशभर में हुए तमाम-विरोध प्रदर्शनों में इसके खिलाफ आवाज मुखर हुई। कई राज्‍यों में हिंसा की घटनाएं सामने आईं। हिंसा की घटनाओं के लिए सरकार ने सीधे तौर पर विपक्ष के लोगों को जिम्‍मेदार ठहराया। ऐसे में अब सत्‍तापक्ष ने सीएए को लेकर जनता के बीच में जाने का तय किया है, जिससे कानून को लेकर यदि लोगों में कुछ भ्रांतियां हैं तो उसका समाधान किया जा सके। सरकार शुरू से कहती आ रही है सीएए लोगों को नागरिकता देने का कानून है न कि न कि नागरिकता लेने का। विपक्ष इस बात को लेकर जनता में भ्रम फैैला रही है। ऐसे में लोगों में जरूरत है लोगों के आशांओं के समाधान की।

 



Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *