सीएम धामी हवाई मार्ग से पहुंचे बदरीनाथ, बोले जल्द भव्य एवं दिव्य बदरीनाथ की परिकल्पना होगी पूरी

Share your love

जोशीमठ: सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज गुरूवार को हवाई मार्ग से बदरीनाथ पहुंचे । बदरीनाथ पहंचकर सीएम ने श्री नारायण की विशेष पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख समृद्धी की मनौतिया मांगी। धामी ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों को कई समस्या हुई है इस लिए उन्होंने लोगों की तरक्की एवं खुशहाली की मनौतियां मांगी है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भव्य एवं दिव्य बदरीपुरी बनाने का ड्रीम प्रोजैक्ट जल्द मूर्त रूप लेना शुरू कर देगा। कहा कि बदरीनाथ हेतु मास्टर प्लान की रूपरेखा तैयार है व इसके लिए केन्द्र द्वार प्रदेश सरकार को 250 करोड रूपये दिए जा चुके हैं इस लिए अब काम में तेजी दिखेगी। कहा कि वे आज मास्टर प्लान के कार्यों में लगे लोगों से मिलकर कार्य प्रगति की रिर्पेाट भी लेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर लोगों की नारजगी को देखते हुए उन्हेांने अपने वरिष्ठ नेता मनोहरकान्त ध्यानी की अध्यक्षता में एक कमेटी बना रखी है जिसमें सभी धामों से दो दो लोगों को सदस्य बनाया गया है। कहा कि कमेटी ने अपनी पलही रिर्पोट दी है अब अंतिम रिर्पोट आनी शेष है। अंतिम रिर्पोट आते ही इसका परिक्षण किया जायेगा जिसके बाद रिर्पोट को कैबिनेट में रखा जायेगा जिसके बाद ही कुछ तय होगा।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का केदारनाथ से विशेष लगाव है व केदारनाथ के नव निर्माण एवं भव्यता के लिए केन्द्र ने 400 करोड जारी किए हैं जिसमें से 250 करोड रूपये का काम चल रहा है। कहा कि प्रथम चरण के कार्यो का लोकार्पण करने मोदी जी केदारनाथ आयेंगे व साथ ही दूसरे चरण के 150 करोड के कार्यों का केदारनाथ में उसी दिन शिलान्यास भी किया जायेगा। जिसके बाद तीसरे चरण का कार्य शुरू होगा।

इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.