सीएम धामी ने किया सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण !

Share your love

हल्द्वानी : सूबे के मुख्यमंत्री आजकल कुमाऊं मंडल के दौरे पर है। इसी क्रम में वे लगातार एक्टिवली कभी औचक निरीक्षण तो कभी जनता से रूबरू होकर आम जनता की समस्याओं के जल्द निस्तारण के आदेश अधिकारियों को दे रहे है। सीएम धामी की इस एक्टिवनेस के चलते आजकल कुमाऊं मंडल के अधिकारी भी एक्टिव हो गए है। आपको बता दें की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजीकरण काउन्टर, कैन्टीन एवं वार्डों का निरीक्षण कर वार्ड में भर्ती मरीजों एवं ओपीडी में आये वाहृय रोगियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू हुये।मौके पर मौजूद  मुख्यमंत्री ने कहा यह कुमाऊं का सबसे बडा चिकित्सालय है यहां पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही उत्तर प्रदेश के रोगी अपना उपचार करवाने आते है।

उन्होंने प्राचार्य डा0 अरूण जोशी को निर्देश दिये कि चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को बेहतर उपचार दें। उन्होेंने कहा चिकित्सालय के लिए जिन वस्तुओं की आवश्यकता है उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेेषित करें ताकि कार्यो हेतु शीघ्र धन आवंटित किया जा सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अधिकारी ब्लॉक/न्यायपंचायत स्तर पर समाधान चौपाल का आयोजन कर जनता की समस्याओं से रूबरू होकर मौके पर समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा अधिकारी अपने मनोयोग के साथ कार्य कर अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.