मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 18 अप्रैल को रुद्रपुर दौरे पर,विवाह समारोह में होंगे शामिल….

Share your love

रुद्रपुर: सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 18 अप्रैल को रुद्रपुर पहुंचेंगे। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सरदार गजेंद्र सिंह की बेटी के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। बैंकट हॉल में हेलीपैड बनाने की तैयारियों में जुटा प्रशासन।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा ने लोकजन टुडे को जानकारी देते हुए बताया 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रुद्रपुर के आनंदम बैंकट हॉल देहरादून से हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। 1 से 1:30 बजे के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी व माननीय उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार गजेंद्र सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे।

वही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का हेलीकॉप्टर भी आनंद बैंकट हॉल कैंपस में ही उतारा जाएगा, जिसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग तैयारियों में जुट गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.