उत्तराखंड में अभी तक आपदा से हो चुका 1000 करोड रुपए का नुकसान : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Share your love

उत्तराखंड

 

उत्तराखंड में आपदा से अभी तक 1000 करोड़ का हो चुका नुकसान बाकी आकलन किया जा रहा

 

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री को दिल्ली में  कहा कि बारिश कम होने के बाद सड़कों को पुरानी स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी को टारगेट करने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) नहीं ला रही है। सरकार को पिछले विधानसभा चुनाव में इस पर जनादेश मिला है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हरिद्वार जिले में बाढ़ व जलभराव से 21 हजार हेक्टेयर गन्ने की फसल खराब हो गई। सड़कों और पुलों को भारी क्षति हुई है। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में एक मीडिया संवाद में बोल रहे थे।

सीएम ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है। बारिश कम होने के बाद सड़कों को पुरानी स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी को टारगेट करने के लिए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) नहीं ला रही है। सरकार को पिछले विधानसभा चुनाव में इस पर जनादेश मिला है।

 

अभी पूरा नहीं हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान

सीएम ने कहा कि सरकार ने सघन अभियान के तहत 2700 एकड़ सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया है। यह अभियान अभी पूरा नहीं हुआ। एक वर्ग विशेष के निशाने पर लेने के सवाल पर सीएम ने जवाबी सवाल दागा, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण क्या जायज है? लोग हाईकोर्ट गए, लेकिन कोर्ट ने भी सरकार के अभियान को सही माना।

अगले 25 वर्षों के लिए बना रहे हैं अवस्थापना का रोड मैप
सीएम ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार का रोड कनेक्टिविटी पर विशेष फोकस है। अगले 25 वर्षों की जरूरत के हिसाब से अवस्थापना कार्यों का एक रोड मैप तैयार हो रहा है। कहा, पिछले साल 47 लाख यात्री आए थे। इस साल 15 अगस्त तक 38 लाख यात्री आ चुके हैं। 50 लाख से ऊपर संख्या जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.