अवैध खनन पर कप्तान की बड़ी कार्रवाई 16 ओवरलोडिंग 50 एमबी एक्ट में चालान

Share your love

 

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर अवैध खनन व ओवर लोडिंग के विरुद्ध दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग में 16 डम्पर किये सीज, 50 डम्परो का एम0वी0 एक्ट में किया चालान

अवैध खनन व ओवर लोडिंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, अवैध खनन व ओवर लोडिंग को किसी भी दशा में नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : एसएसपी देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया था वह अपने थाना क्षेत्र में अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे, किसी भी दशा में किसी थाना क्षेत्र में अवैध खनन अथवा ओवरलोडिंग ना हो। उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 19-20/09/23 की देर रात्रि सभी थाना क्षेत्र में अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग के विरुद्ध संघन चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग में कुल 16 डंपरों को सीज किया गया तथा 50 डम्परो के एम0वी0 एक्ट में चालान किये गये।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.