आपदा से व्यापार चौपट 90 फ़ीसदी होटल खाली मसूरी पड़ा वीरान

Share your love

देहरादून

प्रकृति के सुंदर नजारे देखने पिछले वर्ष इन दोनों मसूरी खचाखच भरी रहती थी लेकिन उत्तराखंड और हिमाचल आपदा के बाद पर्यटक अब पहाड़ नहीं चल रहे हैं जिनके द्वारा पहले से होटल की बुकिंग भी की गई है वह पर्यटक अब अपनी बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं हिमाचल और उत्तराखंड आपदा के बाद पहाड़ों की रानी मसूरी वीरान दिख रही है

दूसरा जो पर्यटक मसूरी आ भी रहे हैं वह लगातार बारिश के कारण होटल में ही कैद है जिस कारण पर्यटक वापस जा रहे हैं

मसूरी में बीते कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित है। बारिश के कारण तापमान में तो गिरावट आई है, लेकिन शहर का पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है। शहर में बहुत कम पर्यटक पहुंच रहे हैं, वहीं जो पहले से यहां थे वह भी वापस लौट रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर होटल और गेस्ट हाउस खाली पड़े हैं।

मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि, हिमाचल में आई आपदा के कारण लोग पहाड़ी क्षेत्रों में आने से डर रहे हैं। वहीं बीते कुछ दिनों से मसूरी में बारिश के कारण पर्यटक यहां नहीं आ रहे हैं। होटलों में एडवांस बुकिंग रद्द की जा रही है। जो पर्यटक यहां ठहरे हुए हैं वे भी लौट रहे हैं। 90 फीसदी होटल खाली पड़े हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.