Breaking News:श्री बद्रीनाथ से जोशिमठ की और आ रही एक बस बेनाकुली के पास पलट गई

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः आज दिनाँक 22/05/2019 को चौकी हनुमान चट्टी को सूचना मिली कि यात्रियों की एक बस जो श्री बद्रीनाथ से जोशिमठ की और आ रही थी बेनाकुली के पास पलट गई है, सूचना मिलते ही थाना श्री बद्रीनाथ एवम चौकी हनुमान चट्टी से पुलिस फ़ोर्स मोके पर पहुँचा तो ज्ञात हुआ कि बस संख्या UK 07 BA 0845 के ब्रेक फेल हो गए थे बस ड्राइवर द्वारा सूझ बूझ दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टकराया गया जिस कारण बस सड़क पर पलट गई, बस में कुल 24 यात्री सवार थे जिसमें 10 सामान्य एवम 1 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल था, पुलिस द्वारा गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 के माध्यम से CHC जोशीमठ भिजवा दिया गया है, एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को मोके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया , पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *