कुलगाम में आतंकियों ने BJP नेता की गोली मारकर की हत्या
Share your love

श्रीनगर : आतंकवादियों ने एक बार फिर सरपंच को अपना निशाना बनाया है। पिछले तीन दिनों में आतंकियों का यह दूसरा हमला है। यह हमला कुलगाम में हुआ है। जिले के गांव वेसू के सरपंच और भाजपा नेता सज्जाद अहमद खांडे पर सुबह उस समय आतंकवादियों ने हमला बोला जब वह अपने घर के बाहर खड़े थे। गंभीर रूप से घायल सरपंच को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले आतंकवादियों ने कुलगाम के ही काजीगुंड इलाके के अरख गांव में मंगलवार को भाजपा सरपंच पर हमला किया था। वह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने आज सुबह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के वेसु काजीगुंड में अपने घर के बाहर खड़े भाजपा सरपंच सज्जाद अहमद खांडे पर अचानक हमला बोल दिया। आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की। खून से लथपथ सरपंच को वहीं छोड़ आतंकी वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सरपंच खांडे को घायल अवस्था में तुरंत अस्पताल पहुंचाया परंतु जख्मों का ताव न सहते हुए सरपंच ने दम तोड़ दिया।
आतंकवादी हमले के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने इलाके की घेराबंदी करते हुए आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। यह पिछले 48 घंटों में आतंकवादियों का जिला कुलगाम में भाजपा सरपंचों पर दूसरा हमला है। इससे पहले गत मंगलवार 4 अगस्त की शाम को आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के काजीगुंड के अखरान गांव के भाजपा सरपंच पर हमला किया था। इस हमले में सरपंच आरिफ अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इससे 8 जुलाई को आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर के बांडीपोर में भाजपा जिला प्रधान शेख वसीम बारी, उनके छोटे भाई उमर शेख और उनके पिता बशीर शेख की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
