बड़ी खबर: इस मामले में भाजपा महामंत्री के बेटा गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

Share your love

रुद्रपुर: ढाबे में मारपीट तोड़फोड़ और लूट करने के मामले में भाजपा उत्तरी मंडल के नगर महामंत्री समेत उनके बेटे भाई और रिश्तेदारों पर दर्ज हुए मुकदमे पर ट्रांजिन्ट कैंप थाना पुलिस ने भाजपा नगर महामंत्री राधेश शर्मा के पुत्र पवन शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

भाजपा नेता के पुत्र पवन शर्मा निवासी जगतपुरा वार्ड नंबर 6 को एफआईआर-18/ 21 धारा 147, 323, 504, 506, 336, 427 आईपीसी में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं इस पूरे मामले में ट्रांजिन्ट कैंप के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मठपाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की पहचान कर कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.