बड़ी खबर: कुंभ ड्यूटी से लौटे एक ही थाने के 8 पुलिसकर्मी पाॅजिटिव, मचा हड़कंप

Share your love

काशीपुर: कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना की चपेट में हर आम और खास लोग आ रहे हैं।

ही यहां कुंभ ड्यूटी से लौटे 8 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। काशीपुर के कुंडा थाना में कुंभ ड्यूटी करके वापस लौटकर आए 8 पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटीव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

कुंडा थाना अध्यक्ष अरविंद चैधरी ने बताया कि कुंभ ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी और थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद थाने मे काफी एहतियात बरती जा रही है। कोई भी शिकायतकर्ता आ रहा है तो उसका शिकायती पत्र शिकायत बॉक्स मे डाली जा रहा है। लोगों से कोविड 19 के नियमों का पालन करने को कहा जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.