Big Breaking: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा खुलासा!

Share your love

https://youtu.be/VJ3KpeNQUjg

Report Kuldeep Rawat

जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटाये जाने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया है बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस समय कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं और वो बीजेपी ज्वाइन करना चाहते हैं। जिसको लेकर हुए लगातार हमें फोन कर रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का कांग्रेस ने विरोध कर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में धारा 370 हटाए जाने को लेकर कई दलों ने समर्थन किया। लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध किया। अजय भट्ट ने कहा कि इस मसले पर कांग्रेस के कई समझदार नेताओं ने भी चुप्पी साधे रखी। सोशल मीडिया टि्वटर, फेसबुक के जरिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इसका समर्थन किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी लगातार धारा 370 हटाए जाने का विरोध करती रही। अजय भट्ट ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से देश मे खुशी की लहर है। दुनिया के कई देशों ने हमारा समर्थन किया। अब कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी के संपर्क में हैं और वह बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। क्योंकि कश्मीर के मुद्दे पर कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही है और पार्टी के समझदार नेता कांग्रेस से किनारा करना चाहते हैं।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *