मसूरी में बच्चे का सिर कटा शव बरामद धारदार हथियार से बेरहमी से की गई हत्या

Share your love

मसूरी-

देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के पास एक नवजात बच्चे का सिर कटा शव बरामद किया गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देर रात को किसी ने नवजात के शव को सड़क किनारे फेंका है।
उन्होंने कहा कि मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है। ऐसे में पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी आसपास के अस्पतालों से भी हाल में हुए बच्चे की जानकारी ली जा रही है। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.