गाजीपुर में किसान आंदोलन कवर कर रहे स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया की दिल्ली पुलिस अवैध तरीके से गिरफ्तारी करना लोकतांत्रिक सरोकारों पर कुठाराघात: राजीव चावला

Share your love

रुद्रपुर: गाजीपुर में किसान आंदोलन कवर कर रहे स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया की दिल्ली पुलिस द्वारा अवैध तरीके से गिरफ्तारी करने के खिलाफ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऊधम सिंह नगर द्वारा दिल्ली पुलिस का पुतला दहन किया। पुतला दहन से पूर्व जमकर नारेबाजी की गई।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऊधम सिंह नगर के आह्वान पर दीनदयाल चौक पर भारी संख्या में पत्रकार एकत्रित हुए। जहाँ पुतला दहन करने से पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि गाजीपुर में किसान आंदोलन कवर कर रहे स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया की दिल्ली पुलिस अवैध तरीके से गिरफ्तारी करना लोकतांत्रिक सरोकारों पर कुठाराघात है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर इस कृत्य की घोर निंदा करती है।

जिला महामंत्री आकाश आहूजा ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया की अवैध तरीके से गिरफ्तारी की गई है जो सरासर गलत है। जिससे साफ जाहिर होता है कि सरकार व पुलिस तानाशाही पर तुली हुई है। पत्रकार पुनिया की तत्काल रूप से रिहाई हो। वक्तताओं ने कहा कि अगर जल्द जल्द रिहाई नही हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुरेंन्द्र गिरधर, सुनील राणा, मुमत्याज अहमद, ललित राठौर, सोमपाल कोली, हिमांशु नरूला, गौतम सरकार, काजल राय, रंजीत कुमार, राजीव कुमार, विशाल कोली आदि मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.