प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, आपदा प्रबंधन का पांच जिलों में मॉक ड्रिल

Share your love

*प्रदेश में पिछले दिन दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो चुका है मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है

देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में मॉकड्रिल

प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में आज मॉकड्रिल का अभ्यास किया इस मौके पर प्रदेश के पांच जिलों में आपदा में लगी टीमों उनके उपकरणों को परखा गया ताकि किसी भी क्षेत्र में आपदा आने पर आपदा प्रबंधन टीम द्वारा तुरंत रिस्पांस दिया जाए और तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किए जा सके इसी को देखते हुए आज मॉकड्रिल की गईं

देहरादून में सपेरा बस्ती में मिली मकान और पेड़ गिरने की सूचना

देहरादून में भी आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मॉकड्रिल की गई ये मॉकड्रिल थाना रायपुर क्षेत्र के नाले के पास बसी सपेरा बस्ती में की गई आपदा प्रबंधन को सूचना मिली थी कि इस बस्ती में पानी घुसने की वजह से एक मकान गिर गया है साथ ही कुछ पेड़ भी गिरे है तत्काल आपदा प्रबंधन टीम द्वारा मौके पर पहुंचा गया और टीम की अगुवाई देहरादून सदर के एसडीएम हरि गिरी ने की इस मौके पर स्थानीय पुलिस, एस डी आर एफ, एन डी आर एफ और अलग अलग विभागों के टीम उपकरणों के साथ पहुंचे और राहत बचाव कार्य किया गया तुरंत ही मौके पर एम्बुलेंस जेसीबी को तैनात भी किया गया। इस मौके पर देहरादून सदर के एसडीएम हरि गिरी ने बताया कि मौसम विभाग की तरफ से बारिश का अलर्ट है और इसी को देखते हुए कोई आपदा आए तो उससे कैसे निपटा जाए उसके लिए अभ्यास किया गया जो सफल रहा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.