लंबी जद्दोजहद के बाद आखिर सरकार से जीत गए राजीव भरतरी चार्ज लेकर ही माने

Share your love

देहरादून –

आखिरकार लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वरिष्ठ आई एफ एस अधिकारी राजीव भरतरी दोबारा अपना खोया हुआ मान सम्मान लेकर ही माने

उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश पर सीनियर आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी ने मंगलवार को उत्तराखंड फॉरेस्ट का चार्ज लिया । दरअसल पिछले साल राजीव भरतरी को फॉरेस्ट चीफ के पद से हटा दिया गया था और विनोद सिंघल को नया फॉरेस्ट चीफ बना दिया था इस मामले में राजीव भरतरी इस आदेश के खिलाफ कैट यानी सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल पहुंचे थे जहां से उनके पक्ष में फैसला हुआ लेकिन इस फैसले को राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी हाईकोर्ट में भी राजीव भरतरी के पक्ष में ही फैसला लिया गया और हाईकोर्ट ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे राजीव भरतरी को फॉरेस्ट चीफ का चार्ज देने के आदेश दिए हालांकि राजीव भरतरी को कई घंटों का इंतजार करना पड़ा जिसके बाद शासन के मंथन के बाद राज्य सरकार ने राजीव भरतरी को एक बार फिर से वन विभाग का मुखिया घोषित कर दिया।
 
फारेस्ट चीफ का चार्ज लेने के बाद राजीव भरतरी से खास बात करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है लंबी लड़ाई में उनकी जीत हुई हालांकि राजीव भरतरी ने यह भी कहा कि वह किसी के खिलाफ कोर्ट नहीं गए थे बल्कि वह सही थे और अपने हक के लिए कोर्ट गए थे। राजीव भरतरी ने न्यायालय का भी आभार जताया और उसके साथ ही राज्य सरकार का भी आभार जताया कि एक बार उन्हें फिर से सेवा का मौका दिया गया है। राजीव भरतरी ने यह भी कहा कि भविष्य में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह फैसला नजीर की तरह होगा क्योंकि आईएफएस अधिकारियों के रूल्स और मैनुअल का पालन किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.