एडवोकेट ने लगाया अफसर पर उत्पीड़न का आरोप, डीएम को भेजा मांगपत्र

Share your love

आशीष पाण्डेय

सितारगंज: राजस्व विभाग के अफसर पर सरकारी आवास आवंटन की जांच रिपोर्ट के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एडवोकेट ने डीएम से न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पिता ने नौकरी के दौरान सरकारी आवास का कमरा नायाब नाजिर राजेंद्र सिंह नेगी को सौंप दिया था। पूर्व एसडीएम की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद अफसर उनके परिवार पर मुकदमे का दबाव बनाकर उत्पीड़न कर रहे हैं।

नगर के वार्ड छह निवासी एडवोकेट प्रकाश पांडे ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पिता राजस्व विभाग में अनुसेवक के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता को नौकरी के दौरान निवास के लिए कमरा आवंटित किया था। जिससे उनके पिता ने नौकरी के दौरान ही नयाब नाजिर राजेंद्र सिंह नेगी को सौंप दिया था। उन्होंने अफसर पर परिवार के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एडवोकेट प्रकाश पांडे ने आरोप लगाया कि अफसर झूठा आरोप लगा रहे हैं कि सरकारी आवास बेच दिया गया है। जबकि पूर्व एसडीएम की जांच में सरकारी आवास बेचने के कोई भी साक्ष्य नहीं मिले थे।

अफसर लगातार उनके परिवार पर सरकारी आवास बेचने का झूठा आरोप लगाते हुए उत्पीड़न कर रहे हैं।
तहसीलदार परमेश्वरी लाल ने बताया कि उन्हें सरकारी आवास बेचने के मामले की पूर्व में की गई जांच रिपोर्ट नहीं मिली है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.