एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नगर से देहात तक लगातार चल रहा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 15/05/2026 की रात्रि जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रात्रि में घूम रहे 1000 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा 800 से अधिक वाहनों की चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर 22 व्यक्तियों को थाने लाकर सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा सभी के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 5,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया।इसके अतिरिक्त 18 वाहनों का चालान कर 16,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया तथा 34 वाहनों के न्यायालय चालान किए गए।अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 14 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए जाने हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.