UKSSSC भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक महिला हुई गिरफ्तार, गहन जांच जारी !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

UKSSSC भर्ती परीक्षा के दौरान कुछ प्रश्न पत्र के स्क्रीन शॉर्ट के फोटो सोशल मीडिया पर परीक्षा शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद आने लगी जिसके बाद प्रदेश में कोहराम मच गया….

UKSSSC द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की जांच हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा एसआईटी गठित की गई जिसके द्वारा संपूर्ण प्रकरण की जांच में सोशल मीडिया पर आउट हुए फोटो के सोर्स की जानकारी करने पर जनपद टिहरी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत महिला सुमन के पास उक्त प्रश्नों के फोटोग्राफ्स भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई…

इसके बाद उक्त महिला को पूछताछ के लिए लाया गया जिसके द्वारा उक्त प्रश्नों के फोटोको उसके एक पुराने परिचित खालिद मलिक के नंबर से उसकी बहन साबिया द्वारा भेजे जाने तथा शक होने पर सुमन द्वारा उक्त प्रश्न पत्रों के फोटो के स्क्रीनशॉट लेकर प्रकरण के संबंध में एक अन्य व्यक्ति को सूचना देते हुए उक्त स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराने की बात बताई गई जिनके द्वारा परीक्षा प्रणाली को सनसनीखेज बनाने के लिए उपयुक्त स्क्रीनशॉट को परीक्षा के उपरांत सोशल मीडिया पर वायरल किया गया…

प्रकरण की जांच के दौरान सुमन से पूछताछ में अभियुक्त खालिद मलिक की एक अन्य बाहन हिना की भूमिका भी संदिग्ध मिली जिस पर प्रकाश में आए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध एसआईटी द्वारा थाना रायपुर में उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा भारती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया जिसकी विवेचना एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के सुपुर्द की गई…

वही विवेचना में विवेचक पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा उक्त प्रकरण में घटना की कड़ियों को जोड़ते हुए घटनास्थल आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जाट हरिद्वार का निरीक्षण किया गया तथा परीक्षा केंद्र के प्रिंसिपल कक्ष निरीक्षकों व अन्य गवाहों से गहन पूछताछ की गई…

विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त खालिद मलिक की बहन साबिया को अभियुक्त के बहादुरपुर जाट स्थित परीक्षा केंद्र से युक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाग़ करने की जानकारी थी उसके बावजूद भी उसके द्वारा प्रश्न पत्रों के प्राप्त फोटो को सॉल्व करने हेतु प्रोफेसर सुमन को भेजते हुए उनसे वार्ता की गई तथा उक्त प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए गए अभियुक्ता द्वारा पूर्ण जानकारी होने के बाद भी नकल करने के उद्देश्य से प्रश्नों को भेजने तथा उनके उत्तर प्राप्त करने के संबंध में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त सबिया को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया…

प्रकरण में शामिल अन्यायुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों द्वारा प्रयास किया जा रहा है…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.