हर की पैड़ी पर संदिग्ध वेशभूषा में दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो


धर्मनगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी और ब्रह्मकुंड क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग के बीच एक नया विवाद सामने आया है। इस बीच संदिग्ध वेशभूषा में दो युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में दो युवक शेख की वेशभूषा में हर की पैड़ी क्षेत्र में घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कुछ लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।


बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे युवकों ने अपना नाम हबीबुल्ला और अभिभ बताया है तथा खुद को दुबई से आया हुआ बताया। युवकों का कहना है कि वे हिंदुस्तान में कहीं भी घूमने के लिए स्वतंत्र हैं।


गौरतलब है कि इससे पहले गंगा सभा और संत समाज की ओर से हर की पैड़ी और ब्रह्मकुंड क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर सख्ती की मांग उठाई जा चुकी है। ऐसे में इस वीडियो के सामने आने के बाद धार्मिक भावनाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि युवक कहां से आए थे, धार्मिक क्षेत्र में इस वेशभूषा में मौजूद रहने का उनका उद्देश्य क्या था और क्या किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.