एसटीएफ देहरादून और हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने हिमाचल का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडी (हिमाचल प्रदेश) से वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त पिछले कुछ समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा बाहरी राज्यों के इनामी, वांछित और गैंग से जुड़े अपराधियों की धरपकड़ के दिए गए निर्देशों के तहत एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के मार्गदर्शन में एसटीएफ की टीम लगातार राज्य में शरण लिए हुए सक्रिय अपराधियों और संदिग्धों का सत्यापन कर कार्रवाई कर रही है।

तमंचे के बल पर दी थी जान से मारने की धमकी

एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आयुष वेदांग शर्मा, पुत्र विमल शर्मा, निवासी प्लॉट नंबर 07, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड, थाना मंडी सदर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश ने बीती 9 जुलाई 2026 को मंडी निवासी विनय कुमार शर्मा के घर में अवैध तमंचे के साथ घुसकर उन्हें और उनके परिजनों को डराया-धमकाया था।

इस घटना के संबंध में थाना सदर मंडी में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए उत्तराखंड में छिपा हुआ था।

पकड़ा गया अभियुक्त पूर्व में हिमाचल प्रदेश के थाना सदर मंडी में अलग-अलग धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं जिसमें आर्म्स एक्ट भी शामिल है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.