कोतवाली कैंट पुलिस एवं एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम ने महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना का किया खुलासा !
Share your love

संवाददाता : करन सहगल
एसएसपी देहरादून द्वारा समस्त महकमे को नकबजनों के नकेल कसने हेतु निर्देशित किया गया है, उसी क्रम में क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का दून पुलिस ने खुलासा किया है…
वादिनी राधा अग्रवाल द्वारा बिन्दाल चौकी पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि दिनाँक 12/11/2025 की सायं वह अपने आफिस से घर की ओर वापस जा रही थी कि तभी गोविंदगढ़ रोड पर बाइक सवार 02 व्यक्ति उनके हाथ से उनका पर्स छीन कर मौके से फरार हो गए, जिसमें उनके 02 मोबाइल फोन, डायमंड के इयररिंग व नगदी थी…
तहरीर के आधार पर कोतवाली कैंट में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया…
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये जिनका पालन करते हुए गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी कैमरे चैक किए गए, साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए…
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 16/11/2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में शामिल दोनो अभियुक्तों अनंत रावत पुत्र राम राज एवं फैजल पुत्र अयूब अली को यमुना कालोनी सकेण्ड क्लब के पास पार्क के बाहर से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में छीने गये 02 मोबाइल फोन, 02 कानो के डायमंड के ईयर रिंग, 2700/- रू नगद व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल संख्या UK07FX 6947 स्पेलेंडर बरामद हुई…
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों दोस्त है तथा उनमें से एक फेरी लगाने व दूसरा दूध की डेरी में काम करता है। अभियुक्तों द्वारा अपने महंगे शौकों को पूरा करने तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था…
घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी कोतवाली कैन्ट निरीक्षक कमल कुमार लुण्ठी, चौकी प्रभारी बिन्दाल उपनिरीक्षक विनयता चौहान, हे०का० नवीन कुमार, का० सर्वेश, कॉन्स्टेबल योगेश सैनी, कॉन्स्टेबल मनोज उप्रेती, कॉन्स्टेबल नरेन्द्र, कॉन्स्टेबल शार्दुल,कॉन्स्टेबल रविन्द्र टमटा शामिल थे तथा एसओजी देहरादून से उपनिरीक्षक शैंकी कुमार, कॉन्स्टेबल पकंज, कॉन्स्टेबल ललित तथा कॉन्स्टेबल अमित शामिल थे…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
