दून पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने ऋषिकेश में गहरी खाई में गिरे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर काली माता मंदिर के पास गहरी खाई में गिरे एक युवक को दून पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया । घायल युवक को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को कोतवाली ऋषिकेश को डायल-112 के माध्यम से एक युवक के काली माता मंदिर के पास गहरी खाई में कूदने की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद ऋषिकेश पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम को भी तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया।

ऋषिकेश पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम ने त्वरित और कड़ा रेस्क्यू अभियान चलाते हुए काफी प्रयासों के बाद घायल युवक को स्ट्रेचर की मदद से खाई से बाहर निकाला और तुरंत 108 एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए राजकीय अस्पताल ऋषिकेश भर्ती कराया। प्राथमिक जांच में युवक के व्यवहार से उसके नशे में होने की संभावना जताई जा रही है।

घायल की पहचान मोहित आर्य, पुत्र प्रदीप आर्य, निवासी बेतालघाट, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

युवक का रेस्क्यू करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी, अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र दत्त सेमवाल, कॉन्स्टेबल अमित राणा, कॉन्स्टेबल चालक रघुवीर, फायर सर्विस अधि0/कर्म0गण, SDRFअधि0/कर्म0गण शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.