कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के बयान के बाद मचा बवाल !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी से बवाल मच गया है। सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में हुए एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बिहार से लड़कियों को पैसे देकर लाने और शादी कराने से जुड़ी टिप्पणी को लेकर विपक्ष हमलावर है, जबकि गिरधारी लाल साहू का कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। सवाल यह है कि क्या यह महज़ एक गलत तरीके से पेश किया गया बयान है या फिर महिलाओं की गरिमा से जुड़ा गंभीर मामला?
वहीं सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघट क्षेत्र में आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का बयान विवादों में घिर गया है। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें गिरधारी लाल साहू बतौर अतिथि शामिल हुए थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
दरअसल, मंच से संबोधन के दौरान गिरधारी लाल साहू ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की एक सिस्टम है कि संगठन हमारा सर्वोपरि है। लेकिन मैं निवेदन करूंगा कि राहुल जैसे पांच लड़के यहां जिसमें अशोक जलाल भी है, जिसमें नदीम नौजवान है, शादी भी नहीं हुई है। बिहार मे 20 हजार से 25 हजार रुपये में लड़कियों को लाकर शादी करवा दी जाएगी।
उनके इस बयान के सामने आते ही विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई और बयान को महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया।
बयान के वायरल होने और ट्रोल होने के बाद गिरधारी लाल साहू ने सफाई दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है और उनके कहने का मतलब कुछ और था। आगे उन्होंने कहा कि दौलागढ़ क्षेत्र में एक कार्यक्रम रखा गया। उस कार्यक्रम में मैं मंडल अध्यक्ष जी द्वारा पहुंचा। उस कार्यक्रम में माताएं, बहनों और बुजुर्गों का स्वागत समारोह था। उसी दौरान मैं अपने संबोधन में, मैंने एक अपने मित्र की शादी की विषय पर चर्चा भी मैंने की। उसी चर्चा को विरोधी और कांग्रेस पार्टी के लोगों ने मेरे संबोधन को तोड़ मरोड़ कर मीडिया में प्रस्तुत किया है, जो गलत है, निराधार है।
जहां तक बेटियों के बारे में है, मैं प्रतिवर्ष बरेली में श्री राम विला में एक सौ एक बेटियों की शादी करता हूं। बहुत लंबे समय से और जो भी मेरी श्रद्धा होती है उसका मैं सहयोग करता हूं। सोमेश्वर विधानसभा जो मेरी पत्नी वहां से चुनाव जीतती हैं, लड़ती हैं वहां मेरी बहनों का, बेटियों का मैं देवी के समान उनका स्वागत करता हूं। हमेशा राखी बंधवाने का भी मैंने काम किया है। विरोधी पार्टियों को कोई काम है नहीं। मेरे संबोधन को तोड़ मरोड़ कर वह कोई लाभ लेना चाहते हैं, जो जनता उन्हें लाभ नहीं देगी। फिर भी यदि मेरी बात का किसी व्यक्ति को ठेस लगी हो, बुरा लगा हो तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।
फिलहाल यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है और विपक्ष लगातार मंत्री के पति पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
