खिर्सू में तैनात  डॉक्टर के खिलाफ उनकी महिला मित्र ने छेड़खानी और मारपीट  करने का लगाया आरोप मुकदमा दर्ज

Share your love

खिर्सू में तैनात  डॉक्टर के खिलाफ महिला डॉक्टर से छेड़खानी और मारपीट  करने पर मुकदमा दर्ज दोनों ही डॉक्टर आपस में है पुराने दोस्त

महिला डॉक्टर नजीबाबाद से मिलने पहुंची थी सीएचसी खिर्सू

 

श्रीनगर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र   खिर्सू  में तैनात डॉक्टर पर महिला से मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगा है। महिला डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद जिले की एक महिला डॉक्टर बीते बुधवार को खिर्सू  में परिचित डॉक्टर से मिलने पहुंची थी। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद महिला डॉक्टर ने कोतवाली श्रीनगर पहुंचकर तहरीर दी महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि डीआर शिवम चौधरी ने उनके साथ मारपीट छेड़खानी की है

इस मामले में डॉक्टर शिवम से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि हम दोनों की पुरानी दोस्ती है किसी बात को लेकर हमारा हल्का मनमुटाव हो गया लेकिन अब हम दोनों के बीच में कंप्रोमाइज हो गया है मेरी मित्र डॉक्टर सिर्फ मुझसे ही मिलने पहुंची थी दोस्तों के बीच ऐसा हल्का-फुल्का विवाद होता रहता है  शिवम के अनुसार उनकी महिला मित्र भी मान गई है महिला मित्र के द्वारा अपनी तहरीर वापस लेने को लेकर पत्र दिया गया है और दोनों पार्टी का कंप्रोमाइज हो गया है

वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला डॉक्टर का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें मारपीट की पुष्टि हुई है। कोतवाल विनोद गुसाई ने बताया कि तहरीर पर आरोपी डॉ. शिवम चौधरी के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी महिला की मर्यादा भंग किए जाने को धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हमारे द्वारा जब पूछा गया क्या दोनों के बीच में अब कंप्रोमाइज हो गया है तो कोतवाल के द्वारा बताया गया  मुकदमा दर्ज हो गया है कंप्रोमाइज की अभी तक हमें कोई सूचना नहीं है

हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों ही डॉक्टर के बीच में अब सुलह हो गई है क्योंकि अब मुकदमा दर्ज हो गया है उसको लेकर अब लंबी कागजी कार्रवाई करनी पड़ेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.