एसएसपी देहरादून के सख्त तेवरों से थर्राए अराजक तत्व: हुड़दंगियों पर कैंट पुलिस की ‘स्ट्राइक’, 04 दबंग गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था और जन-शांति से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की जीरो टॉलरेंस नीति का व्यापक असर देखने को मिल रहा है।

एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों और अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने, माहौल खराब करने तथा शांति भंग का प्रयास करने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं जिनके अनुपालन में दून पुलिस लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों व उपद्रवियों पर नकेल कस रही है।

इसी कड़ी में कोतवाली कैंट पुलिस को चांदमारी क्षेत्र में दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ने और भारी हंगामा करने की सूचना मिली जिसपर पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए बीच-बचाव व समझाने का प्रयास किया लेकिन जब वे नहीं माने और अधिक उग्र होकर मरने-मारने पर उतारू हो गए, तो कैंट पुलिस ने त्वरित व सख्त कार्रवाई करते हुए मौके से ही चारों दबंगों को धारा बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली कैंट दुर्गेश कोठियाल, उपनिरीक्षक पंकज महिपाल, उपनिरीक्षक बबीता रावत, कॉन्स्टेबल योगेश कुमार एवं कॉन्स्टेबल हेमराज सिंह शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.