देहरादून में बेटे ने चाकू से गोदकर की पिता की हत्या, आरोपी पुत्र गिरफ्तार!

Share your love

लोकजन टुडे,शीतल सकलानी

देहरादून में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्रधारा रोड स्थित चालंग-कुल्हन इलाके की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की शाम मदन राणा और उनके बेटे नितिन राणा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि नितिन नशे का आदी है। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि उसने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में मदन राणा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन राणा को मौके से हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद के दौरान यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.