पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, महिला 12 घंटे में गिरफ्तार!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

हरिद्वार । पूर्व ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की पुत्री से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी महिला को सहारनपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

टिहरी विस्थापित कॉलोनी, रानीपुर निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि महिला सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अश्लील और मानहानिकारक टिप्पणियां कर रही थी। साथ ही व्हाट्सएप के जरिए धमकी देकर रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम कराने और पांच करोड़ रुपये देने का दबाव बना रही थी|

शिकायत के आधार पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने सहारनपुर में दबिश देकर आरोपी महिला को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.