कोतवाली पटेलनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मानक सिद्ध मंदिर में चोरी करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार, दान पात्र बरामद !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे मुस्तैद अभियान के तहत पटेल नगर पुलिस ने मानक सिद्ध मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी हुआ दान पात्र बरामद कर लिया है।
SSP देहरादून की दूरदर्शी कार्यशैली और पुलिस टीम की सजगता के चलते अपराधियों के मंसूबों पर पानी फिर गया।
क्या था पूरा मामला?
दिनांक 13 सितंबर 2026 को कारबारी देहरादून निवासी जसपाल सिंह चौधरी ने थाना पटेल नगर में तहरीर दी कि दो व्यक्तियों ने मानक सिद्ध मंदिर से दान पात्र चोरी करने का प्रयास किया, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही पकड़ लिया गया।तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया।
इंस्पेक्टर पटेल नगर नरेश राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए दोनों अभियुक्तों सौरभ सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी बनियावाला, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून तथा राहुल पुत्र स्व0 विजेन्द्र सिंह निवासी गोरखपुर, शिमला बायपास, पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुआ दान पात्र सकुशल बरामद किया।
नशे की पूर्ति के लिए की थी चोरी
कड़ाई से की गई पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे दोनों नशे के आदी हैं। अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए उन्होंने पहले मंदिर की रेकी की और फिर सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। लेकिन पटेल नगर पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में मजबूत कानून-व्यवस्था के चलते दोनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच गए।
घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने और क्षेत्र में कानून का इकबाल बुलंद रखने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी, नया गांव उप-निरीक्षक रफत अली, है हैड कांस्टेबल अरुण और कांस्टेबल भीष्म शाह शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
